20.2 C
Dehradun

अंकिता के साथ दलित नेता जगदीश चंद्र को न्याय दिलाने के लिए उठ रही है मांग ,कल उत्तराखंड बंद का एलान।

Must read

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अभी थमा नहीं है और लोग लगातार अंकिता हत्याकांड के लिए अलग-अलग तरीके लोग अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। चाहे वह सोशल मीडिया के माध्यम से हो या फिर प्रदर्शनों की माध्यमों से हो वही अब अंकिता हत्याकांड के साथ-साथ अल्मोड़ा के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या के विरोध में भी विभिन्न संगठनों ने कल 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है।
आपको बता दें उत्तराखंड बंद के इस ऐलान में कई संगठन एक साथ नजर आएंगे इनमें सीपीआई, उत्तराखंड, बेरोजगार संघ, यूकेडी ,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच और अखिल गढ़वाल सभा के लोग शामिल होंगे आपको बता दें कि अंकिता हत्याकांड से लगभग कुछ दिन पहले ही अल्मोड़ा की भिकियासैंण में जगदीश चंद्र की हत्या कर दी गई थी। जगदीश चंद्र ने दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था और यह प्रेम विवाह आपसी रजामंदी से हुआ था लेकिन लड़की के सौतेले बाप और भाई ने जगदीश चंद्र को अगवा कर उसका मर्डर कर दिया था इस घटना से पूरे अल्मोड़ा जिले में आक्रोश था ।
अब जब अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को जनता द्वारा फांसी देने की मांग की जा रही है तो अब लोग जगदीश चंद्र के हत्यारों को भी फांसी देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने लगे हैं इसी को लेकर फिर से लोगों में आक्रोश है और कल विभिन्न संगठनों ने अंकिता के साथ-साथ जगदीश चंद्र को भी न्याय दिलाने को लेकर उत्तराखंड बंद की घोषणा की है।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article