देहरादून के सुद्दोवाला स्थित बीएफ आईटी कॉलेज में फिल्म धागे की टीम पहुंची । यहां बीएफआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों ने इस फिल्म के बारे में बीएफआईटी कॉलेज के छात्रों से बात की और बताया कि किस तरीके की फिल्म उन्होंने बनाई है ।साथ ही उन्होंने बीएफआईटी में पढ़ने वाले छात्रों को बताया कि इस फिल्म में उत्तराखंड से हो रहे पलायन को भी दिखाया गया है साथ ही फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है फिल्म के सभी कलाकारों ने छात्रों से अपील की कि छात्र ज्यादा से ज्यादा आकर इस फिल्म को देखें और फिल्म को सपोर्ट करें। आपको बता दें कि फिल्म धागे में जितने भी कलाकार हैं उनमें से ज्यादातर कलाकार उत्तराखंड के है।
उत्तराखण्ड में पलायन के दर्द और वीभत्सता का मर्म दिखाती हुई लव-स्टोरी आधारित फिल्म ‘धागे’ के प्रमोशन के लिये फिल्म की प्रमोशन टीम BFIT सुद्धोवाला में लगभग दोपहर 01:30 बजे पहुँची जहाँ हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। ‘धागे’ की इस प्रमोशन टीम में मुख्य भूमिका में नायिका का रोल निभाने वाली स्वाती नेगी और मुख्य भूमिका में नायक का रोल निभाने वाले निखिल चौधरी के साथ-साथ निर्माता सोहन उनियाल भी उपस्थित थे जहाँ निर्माता सोहन उनियाल ने बताया कि उत्तराखण्ड में पलायन का दर्द बहुत वीभत्स है जिसे उन्होंने एक प्रेम कहानी में पिरोकर एक फिल्म के रूप में बनाया है। ज्ञातव्य हो कि फिल्म 16 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसका प्रमोशन BFIT के ऑडीटोरियम में हजारों विद्यार्थियों के सामने किया गया और फिल्म का ट्रेलर और गाने विद्यार्थियों को दिखाए गए जहाँ विद्यार्थियों ने फ़िल्म को काफ़ी सराहा। फिल्म क्रू द्वारा बताया गया है कि फिल्म को लगभग पूरी तरह उत्तराखण्ड में ही शूट किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड के खूबसूरत व नैसर्गिक प्राकृतिक दृश्यों को बखूबी दिखाया गया है।
इस मौके पर फिल्म के कलाकार प्रोड्यूसर के साथ-साथ
हेड एकेडमिक सर्विसेज Dr निधि चटर्जी , डीन आईटी डिपार्टमेंट अरविंद सिंह हीरा ,विभागाध्यक्ष मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट देवेंद्र प्रसाद , डीन
मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डॉ अंशुल और सभी फैकेल्टी मेंबर और छात्र उपस्थित रहे।
धागे फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची बीएफआईटी, कॉलेज