। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ धरातल पर भी नुकसान का जायजा लेते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में शुक्रवार रात भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ। धारचूला से लगते नेपाल के लासको गदेरे में बादल फटने से आपदा और बड़ी हो गई। इसके चलते धारचूला क्षेत्र के तल्ला और खोतिला गांव में लगभग 50 मकान डूब गए। वहीं, (gfx in) देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 सितंबर को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी है। जबकि 13 सितंबर को कुमाऊं के 4 ज़िलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। जबकि 14 सितंबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी का औरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का औरेंज अलर्ट है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के धारचूला के खोतीला गांव पहुंचकर आपदा ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया