देहरादून।थाना नेहरू कॉलोनी में गजेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय रणजीत सिंह नेगी निवासी मकान नंबर 51 लेन नंबर 98 इंद्रप्रस्थ अपर नथननपुर नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 1.9.2022 की दिन में उनके घर से @किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ज्वेलरी व मोबाइल फोन चोरी कर लेने के दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर ,मुकदम पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी के सुपुर्द की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु दिए गए और दिशा निर्देश पर नेहरू कॉलोनी व प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सर्वप्रथम क्षेत्र मे स्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटैज की जाँच पडताल की गई । सीसी टीवी फुटेज एवं सुराग के आधार पर दिनांक 6.9.2022 को अभियुक्त *परवेज* को चोरी किए माल सहित गिरफ्तार किया गया l अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्त
*1- परवेज पुत्र श्री नसीम लद्दाफ निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष।*
*बरामदगी*-
1- पीली धातु की चेन (एक)
2- पीली धातु का टॉप्स (एक)
3- पीली धातु की अंगूठी (दो)
*पुलिस टीम*-
1- उप निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी
2- कांस्टेबल सोवन सिंह
3-कांस्टेबल कमलेश
4-कांस्टेबल सौरभ वालिया थाना रायपुर
5-कांस्टेबल दीप प्रकाश थाना रायपुर
6-कांस्टेबल किरन एसओजी
7-कांस्टेबल दीपक डिमरी एसओजी
8-कांस्टेबल आशीष राठी
मुद्दा टीवी।