20.3 C
Dehradun

आप ने लैंसडाउन चौक पर भर्ती घोटाले में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Must read

देहरादून आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पर जमकर प्रदर्शन किया एवं धामी सरकार का पुतला फूंका अधिक जानकारी देते हुए पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा की यूकेएसएसएससी एवं विधानसभा सहित अन्य मंत्रालयों में बैक डोर से एंट्री को लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज लैंसडाउन चौक पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं राज्य सरकार का पुतला फूंका ।

इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और उसे लग रहा है कि उसके हक पर डाका डाला गया है जिस प्रकार से यूकेएसएसएससी में पेपर लिक हुए उससे युवाओं का मनोबल टूटा है एवं वे आज सरकार की इस कार्यप्रणाली से बहुत दुखी है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार की संलिप्तता साफ दिखाई देती है ।

इस मौके पर रविंद्र आनंद ने कहा कि आज भर्ती घोटाला विधानसभा में बैक डोर से एंट्री एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और पूरे देश की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है क्या सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ कर खानापूर्ति की जाएगी या बड़े मगरमच्छों के खिलाफ भी कुछ कार्यवाही होगी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य जिस प्रकार गर्त में धकेलने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है उसे युवा भूलने वाले नहीं है और आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देने को तैयार है ।

इस मौके पर उमा सिसोदिया ,रविंद्र आनंद, डीके पाल ,राधा सिंह, आरती राणा, सीमा कश्यप, विपिन खन्ना, मुकेश पांडे, पंकज अरोड़ा ,सुरेंद्र बिंद्रा ,अशफाक ,सुशांत थापा, श्याम बाबू पांडे, जितेंद्र पंत, अशोक सोनकर, कुलदीप सहदेव, मोनिका जयसवाल, बबीता कंडवाल ,प्रियंका डबराल, पूजा गर्ग ,वसीम अंसारी, इकरार अंसारी, जगमोहन नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article