20.3 C
Dehradun

बीएफआईटी फेयरवेल पार्टी में, शामिल हुए पूर्व छात्र, कहा हमेशा याद रहता है,रंगरेजा,

Must read

देहरादून ।बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के जनसंचार विभाग में बीए मासकॉम और एमएम मासकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर एवं थर्ड ईयर के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया। जिसमें श्री भूपेंद्र सिंह अरोड़ा रजिस्ट्रार बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन चीफ गेस्ट के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अभीभाषण में जनसंचार विभाग के छात्र एवं छात्राओं को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। वही विशेष अतिथ के रूप में श्रीमती विमलजीत कौर, कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंसिटिट्यूशंस और श्रीमती विनीत अरोड़ा कंट्रोलर एकेडमिक सर्विस बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, ने पास आउट होने वाले छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।
बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के इस विदाई समारोह में कई पूर्व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था जो आज अलग-अलग मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर रहे हैं । जनसंचार विभाग मैं एलुमिनाई गेस्ट के रूप में अर्चिता मिश्रा दैनिक जागरण, रितिका थपलियाल एंकर पहाड़ टीवी, आशीष कुमार नेटवर्क 18, शुभी सक्सेना आज तक, नंदनी शुक्ला, न्यूज़ नेशन, नेहा कुमारी ईटीवी ,शिवानी चौधरी एच एन एन ,मानसी अमर उजाला आदि एलुमनाई के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने मास कम्युनिकेशन में बिताए अपनी खट्टी मीठी यादों को नए छात्रों और विदा हो रहे छात्रों के साथ साझा किया साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम जहां भी हैं उसका पूरा क्रेडिट बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट को जाता है क्योंकि इसी डिपार्टमेंट ने हमें सिखाया कि मंच पर कैसे बोला जाता है कैसे आप अपनी बात दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं और कैसे आप एक अच्छे वक्ता बन सकते हैं इसी की देन है कि आज हम इस इंस्टीट्यूट में गेस्ट के रुप में उपस्थित हुए हैं इसके लिए मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट और बीएफआईटी मैनेजमेंट का बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही इस कार्यक्रम में देहरादून की 14 वर्षीय कत्थक डांसर मानवी ढोडिया ने अलग-अलग गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर वहां मौजूद छात्र छात्राओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया इसी के साथ उत्तराखंड के युवा गायक विजय पंत ने भी अपनी आवाज का जादू बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मंच पर बिखेरा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article