शीशम बाड़ा कूड़ाघर में रैमके कंपनी द्वारा नगर निगम पर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए दबाव बनाने की खबर स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होने से पछवादून संयुक्त समिति एक बार पुनः मुखर हो गई है पछवादून संयुक्त समिति के सचिव राजेंदर राज गंगसारी के अनुसार समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद समिति के कोर मेंबर की आपातकालीन बैठक हुई उसके बाद समिति ने स्थानीय जनता के साथ शहीद सत्येंद्र चौक मुख्य बाजार सेलाकुई में विरोध प्रदर्शन किया शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ यह भी निर्णय लिया गया कि शासन प्रशासन से इस खबर की सत्यता जानने के लिए जल्दी समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी देहरादून और नगर आयुक्त नगर निगम से मिलेगा और यदि जांच में थोड़ा भी यह पाया गया प्रशासन शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र में एनर्जी प्लांट को मंजूरी देने के बारे में विचार बना रहा है तो पछवादून संयुक्त समिति इस बार पूरी रणनीति के साथ सड़क पर उतरेगी और न केवल उग्र आंदोलन होगा बल्कि शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के दोनों गेटों पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना देगी और साथ ही आमरण अनशन भी करेगी शासन प्रशासन जनता से कूड़ा घर को यहां से जल्द से जल्द स्थानांतरण का वादा कर रही है और परदे के पीछे ऊर्जा प्लांट पर विचार हो रहा है यह सरासर जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है समिति का यह भी कहना है कि 2 बार स्थानीय विधायक इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से मिले और उनके द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को शहरी विकास विभाग सचिव को अति शीघ्र कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानतांतरण के निर्देश दिए गए हैं तो उसके बाद एनर्जी प्लांट पर चर्चा करने की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए लेकिन ऐसा लग रहा है यह बयान बाजी एक प्रकार से दिखावा है और मनसा कुछ और है लेकिन जनता इस दोगलपन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसा ही छल कपट होता रहा तो आने वाले समय में कुछ माननीयों का सेलाकुई में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और पुतला दहन भी होगा !
विरोध में सामिल
चैतन्य अनिल गौड़, राजेंदर राज गंगसारी, अरुण कुमार, प्रकाश भट्ट ,, प्रेम कोठारी, ,राजेंद्र बलूनी, अश्वनी गर्ग, वीरेंद्र बलूनी, अशोक नेगी ,अमित पवार हरीश बिष्ट, मनवर पवार, गणेश सकलानी, विनोद अग्रवाल, यशपाल कैंतूरा, संजय कुमार, अमित अग्रवाल, हुसैन अहमद, गिरीश उनियाल, आशीष शुक्ला, संजीव उपाध्य
मुद्दा टीवी।
पछवा दून संयुक्त समिति की सरकार को चेतावनी , कहा अब होगा आंदोलन