20.2 C
Dehradun

लालकुआं युवती की हत्या। लोगो ने थाने का किया घेराव

Must read

रिपोर्टर- राहुल दुम्का मुद्दा टीवी।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ चौकी में पिछले 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया है, ग्रामीण पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की बात कहते हुए प्रदर्शन कर रहे थे ,
साथ ही चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को खड़कपुर क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई परिजन लगातार पुलिस से बरामदगी की गुहार लगा रहे थे, लेकिन आज पता चला कि युवती की हत्या कर शव को उधम सिंह नगर के किच्छा के बरा क्षेत्र में फेंका गया है।

जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया और मौके पर चले गए इस बीच यह खबर पूरे गांव में फैल गई गांव के प्रधान शंकर जोशी ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर हल्दुचौड चौकी में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए वह धरने पर बैठ गए।

ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस लगातार उन को गुमराह कर रही थी आज इतनी बड़ी घटना घट गई है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है लिहाजा जब तक चौकी इंचार्ज को निलंबित नहीं किया जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे वहीं दूसरी तरफ पुलिस और परिजन युवती के शव की चिराग चक्कर उधम सिंह नगर में पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इधर यहां ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने कहा कि 3 अगस्त को गुमशुदा की हल्दुचौड चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी अचानक फुल बट्टा के जंगल के नजदीक बच्ची की लाश बरामद हुई है, पुलिस ने दो संदिग्धों को भी इस मामले में पकड़ा है ,जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है, जल्दी पुलिस द्वारा इस केस का खुलासा किया जाएगा,

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article