16.5 C
Dehradun

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Must read

देहरादून । तहसील ऋषिकेश जनपद देहरादून में नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है तथा पटवारियों की संख्या कम होने के कारण पटवारियों ने अतिरिक्त गॉव सर्किल का जार्च छोड़ रखा है जिस कारण वादो में राजस्व वाद, दाखिल खारिज वाद एवं अन्य रिपोर्ट, प्रार्थना पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लग रही है, तथा नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण नायब तहसीलदार न्यायालय में ग्राम खडकमाफ के दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे है जिस कारण वादकारी एवं अधिवक्ताओं को काफी परेशानी आ रही है। न्यायहित में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति एवं पटवारियों की संख्या बढायी जानी अति आवश्यक है।
अतः महोदय से निवेदन है तहसील ऋषिकेश जनपद देहरादून में नायब तहसीलदार की नियुक्ति एवं पटवारियों की संख्या बढाये जाने की महति कृपा की जावे का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वाले मे बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष पुष्कर बंगवाल, महासचिव सुनील नवानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सेमवाल, अधिवक्ता रमाशंकर , शीशपाल तोपवाल, राजेश मोहन ऋषि अंथवाल जी उपस्थित रहे।
मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article