यामकेश्वर विधानसभा में आपदा_प्रभावित क्षेत्रों का आज प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस, विकास नेगी ने स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही
साथ आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर राहत व बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। वही नेगी ने कहा कि इस आपदा के वक्त पूरा कांग्रेस परिवार आपदा पीड़ितों के साथ है और हर तरीक़े से आपदा पीड़ितों की मदद करने के लिए हम खड़े हैं।
साथ ही साथ प्रदेश सचिव विकास नेगी ने कहा है सरकार व प्रशासन जल्द से जल्द आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा के साथ साथ भोजन और ज़रूरत की सामाग्री उपलब्ध कराए ताकि लोगो को इस दुःखी समय में राहत मिले।
मुद्दा टीवी,