
देहरादून।पछवादून संयुक्त समिति की तरफ से माननीय उच्चतम न्यायालय नैनीताल के साथ-साथ एनजीटी न्यायालय में भी चलेगा शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के खिलाफ मुकदमा। पछवा दून संयुक्त समिति के सचिव राजेंदर राज गंगसारी के अनुसार कूड़ा घर से हो रही है स्थानीय जनता को परेशानी एवं अव्यवस्था के खिलाफ हम सभी संबंधित विभागों को समय-समय पर अवगत कराते आए हैं इसी का नतीजा है कि एनजीटी ने पछवादून संयुक्त समिति का निवेदन स्वीकार किया और सीसमबाड़ा ट्रेनिंग ग्राउंड का संज्ञान लिया है।
इस मामले २ अगस्त को पहली पेशी हो चुकी पहली पेशी में ही पछवादून संयुक्त समिति तमाम सबूतो के साथ हाजिर हुई और बड़ी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा,पछवादून संयुक्त समिति ने माननीय सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुवे एनजीटी को अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून द्वारा कूड़ाघर की स्थापना में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की सरासर अवहेलना की गई है और प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कई झूठे दस्तावेज का सहारा लिया गया है पछवादून संयुक्त समिति ने एनजीटी न्यायालय से कूड़ाघर के लिए निर्धारित नियमों एवम बुनियादी खामियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र निष्पक्ष कमेटी गठित करने की मांग की है।
मुद्दा टीवी ख़बर।