14.1 C
Dehradun

आज़ादी के मौके पर बीएफआईटी कॉलेज में इंडियन आइडियल फेम गुरदीप सिंह के गानों पर झूमे छात्र।

Must read

देहरादून के सुद्धोवाला स्थित बीएफआईटी ग्रूप ऑफ इन्स्टिटूयशन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही इंडियन आइडियल फेम गुरदीप सिंह ने अपनी आवाज से समा बांध दिया।

रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इन्स्टिटूयशन के चेयरमैन श्री जोगिंदर सिंह अरोड़ा बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इन्स्टिटूयशन के डायरेक्टर श्री अनिंदर सिंह अरोड़ा और बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के रजिस्ट्रार श्री भूपेंद्र सिंह अरोड़ा ने बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अलग-अलग कैंपस में ध्वजारोहण किया जिनमें सबसे पहले गुरु नानक कॉलेज में ,उसके बाद किंग्सटन इंपीरियल कॉलेज में, और उसके बाद लिब्रा लॉ कॉलेज में ,और उसके बाद बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के मेन कैंपस सुद्दोवाला में ध्वजारोहण किया गया ।

इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रमों का दौर रंगारंग कार्यक्रमों में सबसे पहले मरदानी डांस पर फार्मेसी और बीटेक और लॉ कॉलेज के छात्रों ने डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, उसके बाद मंच पर प्रस्तुति देने आए हॉर्टिकल्चर ,मास कम्युनिकेशन, फार्मेसी और कंप्यूटर इंजीनियर के छात्र उन्होंने हम हैं इंडिया वाले गाने पर जैसे ही परफॉर्म किया बीएफआईटी कॉलेज के सभागार में बैठे सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद एग्रोनॉमी और एमबीए की छात्रों ने एक मैशअप डांस के माध्यम से देशभक्ति गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद रेडियोलॉजी के छात्र उज्वल कुमार ने अलग-अलग योग आसनों से अपनी कला को वहां मौजूद सभी लोगों के समक्ष देशभक्ति गाने के थीम पर प्रस्तुत किया और वहां मौजूद सभी लोगों को अपने योगासनों से आश्चर्यचकित कर दिया

वही इस मौके पर बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन श्री जोगिंदर सिंह अरोड़ा जी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमें बड़े संघर्षों की बाद मिली है और इस आजादी की महत्वता समझते हुए हम सबको इस देश को उन्नति के शिखर तक ले जाना है वही इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर श्री अनिंदर सिंह अरोड़ा जी ने कहा कि हम सही मायनों में आजाद उस दिन होंगे जब समाज का हर आदमी आजाद विचारों के साथ सोचकर इस देश को और इस समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन हमेशा समाज के गरीब तबके के छात्रों को अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करते आ रहा है और करते आएगा और जितना संभव हो उतना मदद उन छात्रों के लिए भी करेगा जो किसी कारणवश पढ़ नहीं पाते। इस मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार श्री भूपेंद्र सिंह अरोड़ा जी ने कहा कि बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आज आजादी के इस महापर्व पर यह घोषणा करता है कि हम उन सभी बच्चों को जोकि किसी भी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं हम स्कॉलरशिप के माध्यम से उन बच्चों को बीएफआईटी कॉलेज में ना केवल एडमिशन देंगे बल्कि उनके विकास के लिए एक्स्ट्रा एक्टिविटीज और स्पेशल फैकल्टी के माध्यम से उनके हुनर को आगे लाया जाएगा और सही मायनों में यही उन वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी जो चाहते थे कि हम सब मिलकर अपने देश को तरक्की की राह पर ले कर आए । और शिक्षा ही ऐसा शस्त्र है जो हमारे देश को गरीबी भुखमरी से बाहर निकलने में अहम हथियार साबित होगा।

इसके बाद शुरू हुआ इंडियन आइडियल 2011 के फाइनलिस्ट गुरदीप सिंह के गानों का सिलसिला ।गुरदीप सिंह ने एक के बाद एक गीत गाकर वहां मौजूद छात्र छात्राओं के साथ साथ फैकेल्टी मेंबर को भी झूमने पर मजबूर कर दिया गुरदीप सिंह ने चक दे इंडिया गाने से शुरुआत की उसके बाद झूलेलाल उसके बाद मेरा रंग दे बसंती चोला उसके बाद यह देश है वीर जवानों का कई गाने गाकर समा बांध दिया। इंडियन आइडियल फाइनलिस्ट गुरदीप सिंह ने जैसे ही कुड़ी नाल इश्क मिटा गाना गाया छात्र और छात्राएं मंच पर आकर झूमने लग गए । गुरदीप सिंह ने लगातार 1 घंटे तक एक से बढ़कर एक गीत गाकर समां बांध दिया।
इस मौके पर सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष और सभी फैकेल्टी मेंबर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संचालन श्री देवेन्द्र प्रसाद पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष ने किया ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article