20.2 C
Dehradun

रक्षाबंधन के दिन परीक्षा, एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

Must read

देहरादून।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद SGRR इकाई द्वारा HNBGU से संबद्धित श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में आज विश्वविद्यालय द्वारा रक्षाबंधन के दिन परीक्षा कराने के विरोध में कुलपति का पुतला फूंका गया।
महानगर सह मंत्री राहुल जुयाल ने कहा कि विगत एक सप्ताह से लगातार विश्विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम अवगत कराने का प्रयत्न किया, किन्तु विश्वविद्यालय ने कोई भी जबाब नहीं दिया। इसीलिए आज SGRR इकाई द्वारा कुलपति का पुतला फूंका गया।
छात्र नेता पार्थ जुयाल ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगें, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास कोहली ,जिला संयोजक चन्दन नेगी, इकाई अध्यक्ष अनुज नेगी, बीना नेगी,दिया रावत, अक्षत नेगी, अक्षत रमोला, अमोघ ,प्रदीप ,ऋतिक पंकज ,प्रियांशु , ऋषित उनियाल, स्वाति रावत ,आयुष कंसवाल, ,अभिषेक नेगी, शिवानी रतूड़ी, प्रेरणा नौटियाल ,दामिनी भंडारी, रक्षिता कोठियाल, खुशी कोठियाल, शिप्रा ,प्रियांशु सम्मल आशुतोष , आयुष गुप्ता , शशांक रतूरी , पंकज दानू , रोहित रावत , मोहित बिष्ट ,राधिका, इरम ,आयुष सैनी आदि मौजूद रहे।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article