13.3 C
Dehradun

बरसात से नैनिताल मार्ग कई जगह बाधित।

Must read

नैनीताल। भवाली- नैनीताल मार्ग पर बड़ा भूस्खलन ,सड़क धंसी
नैनीताल। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात की वजह से भवाली- नैनीताल मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बंद हो गया है फिलहाल सभी गाड़ियों को ज्योलीकोट के रास्ते भेजा जा रहा है मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी धीराज सिंह का कहना है कि सरकारी मशीनरी को एक्टिव कर दिया गया है।
बताया जा रहा है लगभग एक सप्ताह का समय मार्ग खुलने में लगेगा क्योंकि बहुत बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है इंजीनियरों व एक्सपर्ट टीम को भूस्खलन के कारण पता लगाने के लिए भी कहा गया है साथ ही लोकनिर्माण विभाग को रास्ते खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन की बरसात के बाद आज सुबह भवाली नैनीताल मार्ग के बीच पाइंस से पास कैंटर व्यू पॉइंट के पास यह भूस्खलन हुआ है गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान कोई यात्री वाहन मार्ग में नहीं था।
जिस समय पहाड़ टूट कर गिरा उस समय कोई वहां से वाहन नहीं गुजर रहा था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया वहीं डीएम ने मार्ग को खोलने के लिए निर्देश जारी किए हैं डीएम का कहना है कि मार्ग खोलने में करीब एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है क्योंकि पूरा पहाड़ टूट कर नीचे सड़क पर आ गिरा है जिससे सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

राहुल दुमका, नैनीताल।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article