देहरादून। दून वैली ऑफिसर्स हाउसिंग सोसायटी, वसन्त विहार, देहरादून के चेयरमैन, श्री धीरेन्द्र शर्मा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीद मेजर विवेक गुप्ता, महावीर चक्र वसन्त विहार पार्क में, उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए, सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर , सोसायटी के पूर्व चेयरमैन, कर्नल बी डी डंगवाल, पूर्व आई.जी. एस एस कोठियाल, ब्रिगेडियर जगमोहन सिंह रावत, स्क्वाड्रन लीडर ए एस बैन्स, श्री सुरेन्द्र बर्त्वाल, मेजर जनरल वाई पी नेगी, कमांडर रवि जुयाल, श्रीमती एवं कर्नल अरुण ममगाईं, श्रीमती रीता सारस्वत, श्री सुशील नौटियाल, डा• राकेश कपूर, तथा सोसायटी के सचिव, कर्नल डी के बर्त्वाल आदि, भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट, मुद्दा टीवी