ऋषिकेश। हरेला पर्व के मौके पर न्यायालय परिसर ऋषिकेश में ऋषिकेश न्यायालय एवं बार एसोसिएशन ऋषिकेश के द्वारा सयुंक्त रुप से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
हरेला पर्व, वृक्षारोपण कार्यक्रम मे ऋषिकेश न्यायालय के अपर जिला जज श्री नसीम अहमद , अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भवदीप रावते , अपर पारिवारिक न्यायाधीश ललिता सिंह , न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत , सिविल जज राजेंद्र कुमार तथा
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारीगण महासचिव सुनील नवानी , कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सेमवाल , अधिवक्तागण राजेश पैन्यूली , मनीष बिजल्वाण , शिवम कक्कड़ , नरेश कुमार गुप्ता , सिद्धांत कुमार जैन सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ता तथा
न्यायालय स्टाफ कार्यक्रम में रहे। इस मौके पर वृक्ष एवं फलहार पेड़- आम,अमरूद, जामुन, नीबूं, आवलां, लोहकट,कटहल, तेजपत्ता, पीपल, गिलोय, टिकोमा,केशिया गुल, कनेयर,कचनर, गोलमोहर आदि अलग अलग प्रकार के वृक्ष लगाए गए।
मुद्दा टीवी।