20.2 C
Dehradun

बड़ी कामयाबी।हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की स्मैक।

Must read

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पंकज भट्ट, द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरूद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है स्मैक की कीमत बाजार में 25 लाख बताई जा रही है। लालकुआं कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में गठित उनि कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हल्द्चौड़ व एसओजी की संयुक्त टीम ने चौकी हल्दुचौड़ गेट पर लालकुआँ से हल्द्वानी की और बिना नम्बर की काली पल्सर से जा रहे 02 व्यक्तियों को रोककर चौकी से 50 मीटर हल्द्वानी की तरफ से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान पूछताछ गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिहं निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया, जिसके कब्जे से 129 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। सोमपाल पुत्र बुलाकी राम निवासी मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नम्बर 2 थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। बताया कि आरोपी द्वारा पैसे की तंगी के चलते अपनी आर्थिक स्थिति सही करने और पैसों के लालच में आकर ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर हल्द्वानी के युवकों को ऊॅचे दामों में बेचने के लिए ले जाता है। जिसके आधार पर थाना लालकुआं पर क्रमशः (1)एफ.आई.आर. न.-199/22 धारा 8/21/60/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम जितेन्द्र सिंह तथा (2)एफ.आई.आर. न.- 200/22 धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम सोमपाल पंजीकृत किया गया है।
वही प्रकाश में आये आरोपी ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी ली जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में नन्दन सिंह रावत, प्रभारी SOG नैनीताल, उनि कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, कानि अनिल शर्मा कोतवाली लालकुआँ, कानि अशोक रावत, SOG , कानि कुन्दन कठायत, SOG, कानि दिनेश नगरकोटी, SOG, कानि भानू प्रताप शामिल रहे।

वर्ष 2022 में अब तक जनपद नैनीताल पुलिस/ एसओजी टीम द्वारा कोई नया 90 अभियुक्त गणों के कब्जे से।
1) 02 किलोग्राम 997 ग्राम, 447 मिलीग्राम स्मैक
2) 18.653 किग्रा चरस
3) 111.971 किग्रा गांजा
4) 2640 नशीले इंजेक्शन
5) और 541 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

राहुल दुमका, मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article