
अल्मोड़ा।जागेश्वर मे लगने वाला प्रसिद्ध सावन का मेला 16 जुलाई शुरू होने वाला है और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी इस मेले का उद्घाटन करने वाले हैं । प्रशासन इस मेले को लेकर सारी तयारी पूरी होने की बात कर रहा है प्रशासन कह रहा है कि हमने मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है लेकिन प्रशासन के दावे की पोल खोलती हुई यह फोटो यह बता रही है कि तैयारियां अभी अधूरी है। बरसात का मौसम है और आए दिन पहाड़ों में बारिश हो रही है और इस बारिश की वजह से पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 390 बी एनएच पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्डे बने है और इन गड्ढों की वजह से कई एक्सीडेंट इस मोटर मार्ग पर हो चुके हैं । अब 16 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर का सावन का मेला भी शुरू हो रहा है और इस सावन के मेले में पूरे महिने जागेश्वर धाम मे लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं । श्रद्धालुओं के आने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है एक तरफ वाहनों की आवाजाही और दूसरी तरफ बरसात और इन सब के ऊपर इस रूट पर बड़े-बड़े गड्ढे इसे देखते हुऐ प्रशासन को जरूरत थी कि इन गड्ढों पर जल्दी से जल्दी डामरीकरण का कार्य करवाया जाए ।लेकिन इसके उलट इन गड्ढों पर मिट्टी भरी जा रही है ताकि इन गुड्डो पर किसी का ध्यान ना जाए।
हालाकि कुछ दिन तक ये गड्डे मिट्टी से ढक जायेंगे लेकिन जैसे ही बरसात होगी बारिश के पानी के साथ ये मिट्टी भी बह जायेगी और बच जायेंगे ये गड्डे। और इन गड्ढों की वजह से कई दुर्घटनाएं हो सकती हैं इन दुर्घटनाओं का ज़िम्मेदार कौन होगा?
ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी।