द्वाराहाट। भाजपा मंडल द्वाराहाट की ओर से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन द्वाराहाट के छाना गोलू स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लगभग 10:00 बजे हुए 10:00 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वाराहाट मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 8 साल में देश के हर गरीब और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा की गई हर संभव कोशिश और प्रयास की सराहना की गई।
वही इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा कि बीजेपी ने इन 8 सालों में न केवल देश को मजबूत किया है बल्कि आम इंसान को हर तरीके से सहूलियत प्रदान कर आम इंसान के दिल में सरकार के प्रति भरोसा जताया है और गरीब आदमी के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ आज गरीब आदमी ले रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, सुंदर सिंह खेड़ा ,महेश खेड़ा, खुशाल सिंह भंडारी ,वीरेंद्र कठायत, कुशाल सिंह नेगी, रमेश कुमार ,दीपक चंद्र जोशी,
राजेंद्र सिंह नेगी और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
द्वाराहाट भाजपा मंडल, सरकार के 8साल पूरे होने पर वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम।