देहरादून।राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत पर एक गोष्ठी का आयोजन देहरादून के r.s.s. कार्यालय में आयोजित की गई 
जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई और इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्र गीत गाकर कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया ।इसके बाद वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत पर अपने-अपने विचार एक दूसरे से साझा किए। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन मंत्री गोपाल बिहारी ,प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी विनय गोयल ,उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच संग्राम सिंह ,महामंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच भूपेश त्यागी ,सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच अनीता शास्त्री ,भूमिका यादव ,सहित अनेक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुद्दा टीवी।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर गोष्ठी का आयोजन