देहरादून।अन्नपूर्णा समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी एक ऐसी सोसाइटी जो पिछले कई सालों से सच्चे अर्थों में मानवता का धर्म निभा रही है आज जहां कई ऐसे एनजीओ हैं जो केवल नाम के लिए और सरकारी धन प्राप्त करने के लिए अपने आपको एनजीओ कहते हैं और उनका उद्देश्य केवल निजी लाभ होता है 
वही अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसाइटी लगभग पिछले 5 सालों से सच्चे अर्थों में ना केवल गरीब और पिछड़े लोगों की सहायता कर रही है बल्कि इस समाज के उन पढ़े लिखे लोगों को भी यह संदेश दे रही है कि हम सब इस समाज के अभिन्न अंग हैं और हमारा भी ये फर्ज़ है कि हम भी इस समाज के लिए किसी ना किसी रूप में कुछ ना कुछ ऐसा करे ताकि हमारे समाज मे मानवता, समानता, के भाव बने रहे और हमारा समाज एक आदर्श समाज कहलाए।
अन्नपूर्णा समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य इसी मानवता और समानता के भाव को दिल मे लेकर हर रविवार देहरादून की सड़कों पर भूखे और गरीब लोगों को ना केवल भोजन के डिब्बे बांटते है बल्कि इसके सदस्य हर रविवार इकट्ठा होकर एक साथ मिलकर खुद अपने हाथो से भोजन तैयार करते हैं और उसके बाद अलग-अलग देहरादून की सड़कों में घूम घूम कर गरीब और असहाय बच्चों को भोजन खिलाते हैं । साथ ही साथ ठंड के दिनों में सड़क के किनारे सोने वाले बच्चों और बुजुर्गो के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ कंबल भी इस संस्था के सदस्य बांटते हैं।
इस संस्था के सदस्यों का कहना है कि हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि हम समाज के उन गरीब बच्चों और उन गरीब लोगों की सहायता कर सकें जिनकी सहायता करने वाला कोई नहीं है। और ये काम करके हमें मन में खुशी की अनुभूति होती है और यही हमारा उद्देश्य है। आज जब इंसान पैसे के लिए अपने सगे संबंधियों को भी अपनाने में डर रहा है ऐसे में इस संस्था के द्वारा किया जा रहा कार्य काबिले तारीफ़ है।
देवेंद्र प्रसाद, एडिटर इन चीफ, मुद्दा टीवी