20.2 C
Dehradun

लालकुआं, मन्दिर में शिवलिंग के साथ छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश

Must read

हल्द्वानी। लालकुआँ के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में स्थित देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को देर रात तोड़े जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है जिसकी सूचना क्षेत्रवासियो ने समाजसेवी मुकेश कुमार को दी जिसके बाद मुकेश कुमार ने घटना की कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की माँग की वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल संजय कुमार ने अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक पहुंचकर उक्त मंदिर में स्थापित शिवलिंग का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों को कार्रवाई का भरोसा दिया ।
बताते चलें कि इससे पूर्व भी इसी देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था
आज फिर से अराजक तत्वों के द्वारा क्षेत्र के शांत माहौल को अराजक तत्वों के द्वारा खराब करने का प्रयास करते हुए उक्त शिवलिंग को स्थापित जगह से हटाकर तोड़ दिया है वही क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्द अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
राहुल दुमका।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article