20.2 C
Dehradun

लालकुआं नगर पंचायत पर आरोप, जल्द होगा आन्दोलन।

Must read

हल्द्वानी।भारतीय जनता युवा जन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल और उनकी टीम ने आज लाल कुआं नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और नगर पंचायत लाल कुआं के द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच के लिए तहसीलदार के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन ।

बॉबी संबल ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा 100 कमरों का आवंटन कई वर्षों से अधर पर अटका पड़ा है, जिसमें नगर पंचायत का अंदर खाने बंदरबांट का खेल चल रहा है ,तो वही नगर पंचायत क्षेत्र सीमा में सड़कों को लेकर लीपापोती की गई है और भी कई अनियमितता है जिसके चलते लाल कुआं नगर क्षेत्र की जनता व भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया गया है ,इसकी निष्पक्ष जांच हो तथा नगर पंचायत लाल कुआं के द्वारा भाजपा पार्टी के नाम को धूमिल करने का जो प्रयास नगर पंचायत कर रही है उसके खिलाफ मोर्चा खोला गया है, अगर इन अनियमितताओं के खिलाफ ज्ञापन देने के बाद निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो लाल कुआं युवा मोर्चा एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा,।
राहुल दुमका मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article