उत्तराखंड। अल्मोड़ा जिले के पेटसाल के पास आज सुबह दो बाइक सवार और बोलेरों कार के बीच बड़ी भिड़ंत हो गई बताया जा रहा है की इस भिड़ंत में बाइक सवार दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से लगभग 10 किलोमीटर दूर पेटसाल के पास दो युवा बाइक में आ रहे थे और दूसरी तरफ से बोलेरो कार आ रही थी दोनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई ।भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार बाइक से टकराकर गिर पड़े और इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।