13.3 C
Dehradun

सेंचुरी पेपर मिल, बढ़ता जा रहा है विरोध प्रदर्शन

Must read

रिपोर्टर- राहुल दुमका,
स्थान -. लाल कुआं,

बताते चलें कि लाल कुआं में स्थित सेंचुरी पेपर मिल में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को ओवर एज करके मिल प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था ,जिसके बाद संविदा कर्मियों ने मिल प्रशासन को 1 हफ्ते का समय दिया था ,संविदा कर्मियों ने एक हफ्ता पूरे होने पर आज मिल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए सेंचुरी पेपर मिल के मेन गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, तथा उनके इस विरोध प्रदर्शन मैं क्षेत्र के कई नेता ,प्रधान व पूर्व विधायक नवीन दुमका भी मौजूद रहे ,वही क्षेत्र के व्यापार मंडल ने भी उनका समर्थन किया, हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष भी इस विरोध प्रदर्शन में उनका साथ देने पहुंचे, वही इस विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुमका ने कहा कि मिल प्रबंधन के द्वारा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आज इन युवाओं का समर्थन करते हैं और इस विषय में जल्द ही डीएम व उच्च अधिकारियों से बात करेंगे तथा यह बात कैबिनेट तक भी पहुंचाई जाएगी,
वही समर्थन में पहुंचे इंटेक् के नेता एनके कपिल ने अपने शब्दों में मिल प्रबंधन को चेताया कि वह अभी भी होश में आ जाए और नौजवानों के साथ खिलवाड़ न करें उनके भविष्य का सवाल है, और अगर मिल प्रबंधन नहीं मानता है तो वह बहुत बड़ा जन आंदोलन करेंगे इसकी जवाबदारी प्रशासन और मिल प्रबंधन की होगी,

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article