20.3 C
Dehradun

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 12सम्मेलन, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, अलग अलग छेत्र के लोगो को मिला शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सम्मान,

Must read

देहरादून।राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 12 सम्मेलन नगर निगम में आयोजित किया गया इस बार शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट जी के स्मृति में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के भतीजे किरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि एसएस बिष्ट ,शहीद चित्रेश बिष्ट जी के पिता और माता, ब्रिगेडियर विभोर शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष, और जयप्रकाश गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग, मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत शास्त्री ,प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने किया इस अवसर पर नवज्योति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र उनियाल द्वारा मां नंदा राजजात यात्रा व कुमाऊंनी संस्कृति को एक बहुत अच्छे रूप में प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष सिंह कुंवर, डॉयरेक्टर मुद्दा टीवी देवेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी खुडबुडा रवि प्रसाद कवि,पटेल नगर इंस्पेक्टर रविंद्र यादव,
अशोक राठौड़ थानाध्यक्ष कलसी, नदीम खान इंस्पेक्टर, कांस्टेबल रंजीत कौर,इकरार अंसारी, डॉक्टर गरिमा,प्रोफेसर नीरज चौधरी, अमरजीत सिंह रावत, डॉ डी पी जोशी,डॉ एस के झा,पत्रकार ललित उनियाल,अशोक कौशिक, इकबाल अहमद,अनिल सती, कमल बंसल,अभिनव कपूर, इंद्रेश कोहली, आशीष ध्यानी,अनुराग गुप्ता, मेहर चंद सिंघल,सुशील कौशिक, मोहम्मद फारुख,इंदु भाट, पी सी वर्मा, डोईवाला से पत्रकार राजकुमार, अभिनव कपूर आदि को कोरोना काल में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया।
वही राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि संगठन पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के छेत्र में कार्य करते आ रहा है श्री गर्ग ने कहा इस बार संगठन ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट जी की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया है । उन्होंने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट जी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे जिसके चलते देश को एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची इसलिए उनकी याद में आज इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होने कहा पहले समाचार या विचार अखबारों में पढ़े जाते थे, फिर समाचार आकाश से आकाशवाणी के रूप में लोगों के कानों तक पहुंचने लगे। बाद में टेलिविजन का जमाना आया तो लोग समाचारों और अपनी रुचि के विचारों को सुनने के साथ ही सजीव देखने भी लगे। इन इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की बदौलत अशिक्षित लोग भी देश-दुनिया के हाल स्वयं जानने लगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश मनोचा, एडवोकेट नरेश कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अंब्रिश शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता नरेश गुप्ता,जिला प्रभारी अनुराग गुप्ता,जिला अध्यक्ष शाह आलम,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा दिव्या गर्ग, मनजीत सिंह, अमन मित्तल, राजकुमार, मनीष जैन, अभिनव कपूर,आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article