20.2 C
Dehradun

पत्रकारिता दिवस पर, गोष्ठी का आयोजन

Must read

हल्द्वानी।विश्व हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर हल्द्वानी में पत्रकारों ने की गोष्टी, इस मौके पर पत्रकारिता के इतिहास व वर्तमान में पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और पत्रकारिता को लेकर आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई,
बताते चलें कि सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से आयोजित गोष्टी में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल मौजूद रही, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार और पत्रकार के बीच में आने वाली तमाम दिक्कतों का निस्तारण किया जाएगा, साथ ही पत्रकारों के सुरक्षित भविष्य के लिए योजना तैयार की जा रही है, कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के नैनीताल जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने की उन्होंने कहा कि यूनियन के माध्यम से लगातार पत्रकारों की समस्या उठाते रहे हैं और उनके निस्तारण के लिए लगातार काम कर रहे हैं, वही कार्यक्रम में पहुंचे यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी ने गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने अपने संबोधन में वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता की कठिनाइयों और चुनौतियों पर विस्तार से बात रखी ,इस कार्यक्रम में व्यवस्थाएं बनाने में जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत और जिला मीडिया प्रभारी ने सहयोग किया ,साथ ही हल्दूचौड़ इकाई अध्यक्ष जीवन पांडे, योगेश दुमका ,राहुल दुम्का ,लाल कुआं अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे साथ ही साथ इस कार्यक्रम में गोविंद बिष्ट ,दीपक पुरोहित, संजय कनेरा ,दिनेश पांडे ,खालिद खान, नवीन सक्सेना, शेर अफगान इत्यादि कई पत्रकार मौजूद रहे,
राहुल दुमका, हल्द्वानी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article