26.7 C
Dehradun

पंजाबी सिंगर की दिनदहाड़े हत्या, कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव

Must read

पंजाब में आप की सरकार आने के बाद आए दिन कुछ ना कुछ घटनाएं घट रही हैं आज पंजाब में कुछ ऐसा घटा कि पूरा देश हिल उठा और पंजाब में मान सरकार पर भी अब इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं।पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटा दिया था बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article