13.3 C
Dehradun

वीआईपी प्रेस क्लब के के वार्षिक सम्मेलन में समाज के अलग अलग छेत्र में काम कर रहे लोगो को किया गया सम्मानित।

Must read

देहरादून।वीआईपी प्रेस क्लब की ओर से देहरादून के नगर निगम सभागार में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड विनय रोहिला मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल मन्हास व स्वागत अध्यक्ष के रूप में मनोज अग्रवाल मौजूद रहे

वही कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र दत्त शर्मा ने निभाई। इस कार्यक्रम में वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा समाज के अलग-अलग वर्गों में अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुशीला बलूनी राज्य आंदोलनकारी ,सुरेंद्र सिंह राणा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ,देवेंद्र प्रसाद एंकर डीडी न्यूज़ और डायरेक्टर मुद्दा टीवी, वरिष्ठ पत्रकार वशी जैदी, समाजसेविका आशा मनोरमा डोबरियाल ,गायिका व समाजसेवी डॉक्टर सोनिया आनंद रावत , गज़ल गायक राहत अली खान, समाज सेविका गार्गी मिश्रा, नानक चंद अध्यक्ष सामाजिक न्याय कृति मंच, संजय गर्ग प्रबंधक बीडीएस स्कूल ,नीरज उत्तराखंड पत्रकार ,जगराम सिंह पूर्व डीएसपी ,और डॉक्टर अतुल जोशी को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वही कार्यक्रम में मौजूद गजल गायक राहत अली खान और मेरठ से आई हुई गायिका मीरा जेम्स और उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर सोनिया आनंद रावत ने अपनी आवाज से समा बांध दिया। इस मौके पर

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं के बारे में भी उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया और पत्रकारों के लिए आवास पत्रकारों के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था जैसे मुद्दों को लोगों के सामने उठाया

ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article