
वीआईपी प्रेस क्लब अपना वार्षिक सम्मेलन 15 मई को देहरादून के नगर निगम हॉल में मनाएगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर धन सिंह रावत उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी वीआईपी प्रेस क्लब के पदाधिकारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को दी साथ ही उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी सम्मानित करेगा और अपने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पत्रकारों को भी क्लब के द्वारा सम्मानित किया जाएगा साथ ही कई मशहूर गायक भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।
मुद्दा टीवी, देहरादून
वीआईपी प्रेस क्लब का 15 मई को होगा भव्य कार्यक्रम,