20.2 C
Dehradun

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 लाख, डब्ल्यूएचओ

Must read

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2020, 2021 के दौरान कोविद -19 महामारी के कारण देश में 47 लाख अतिरिक्त मौतों हुई, जो कि भारत के अनुमान से 10 गुना ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह आकलन जिसका यहां केंद्र सरकार द्वारा जोरदार विरोध किया गया है l भारत सरकार ने विरोध करते हुए कहा कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस रिपोर्ट में त्रुटिपूर्ण कार्यप्रणाली और मापदंड तथा ग़लत सोर्स का प्रयोग किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस रिपोर्ट पर कहा कि ” भारत ने डब्ल्यूएचओ के स्वयं के इस स्वीकृति पर लगातार सवाल उठाया है कि 17 भारतीय राज्यों के संबंध में डेटा कुछ वेबसाइटों और मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त किया गया था और उनके गणितीय मॉडल में इस्तेमाल किया गया था।  यह डेटा संग्रह की एक सांख्यिकीय रूप से अस्वस्थ और वैज्ञानिक रूप से संदिग्ध विधि को दर्शाता है”

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ ने विश्व की और भी देशों  का करोना से मरने का अनुमान जारी किया है, जैसे रूस 3.5 गुना, पाकिस्तान 8 गुना, इजिप्ट 12 गुना , भारत 10 गुना  और विश्व की और देश 2.5 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं। यानी कि इन देशों ने जो कोरोना से मरने वालों की संख्या  जारी किया है वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार छुपाए गए हैं या पूरी जानकारी नहीं दिए गए हैं।
इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद से ही भारत में राजनीतिक-उठापटक शुरू हो चुकी है। अब देखना यह है कि यह डाटा भारत में राजनीतिक स्तर पर क्या
भूचाल लाता है।

राज गुरु, मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article