बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन देहरादून में बीएफआईटी कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की ओर से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में दैनिक जागरण देहरादून के ब्यूरो चीफ रविंद्र बर्थवाल, स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती वर्षा सिंह और पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रसाद और डीन पत्रकारिता विभाग श्री आस्विन त्यागी ने अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर दैनिक जागरण देहरादून के ब्यूरो चीफ श्री रविंद्र बर्थवाल ने कहा कि आज मीडिया ना केवल लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है बल्कि स्वतंत्र रूप से लोगों को शिक्षित करने का काम भी कर रही है और यह मीडिया की स्वतंत्रता का ही परिणाम है कि आज लोगों को जागरूक करने में मीडिया ने एक अहम भूमिका निभाई है। वही स्वतंत्र पत्रकार वर्षा सिंह ने कहा कि आज नए युवाओं को जरूरत है कि वह स्वतंत्र रूप से लिखने की कोशिश करें और किसी के प्रभाव में या दबाव में आकर किसी के पक्ष में या विपक्ष में ना लिखें।
वही पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के कई मायने हैं और यह हमें एहसास कराती है कि हम स्वतंत्र रूप से किसी के पक्ष या विपक्ष में ना सोचकर एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी बात रखें और पत्रकारिता के मापदंडों को समझते हुए नई पीढ़ी के लिए नए मापदंड स्थापित करें। वही पत्रकारिता विभाग के डीन श्री अश्विनी त्यागी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को नए सिरे से सोचना होगा और सोच समझकर ही आगे का रास्ता तय करना होगा ।वही कार्यक्रम में फैकेल्टी मेंबर्स के साथ-साथ पत्रिका विभाग के छात्र और छात्राएं भी मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी

बीएफआईटी कॉलेज में, प्रेस की स्वतंत्रता पर ,संवाद,कार्यक्रम,