जागेश्वर। जागेश्वर मे जागेश्वर मंदिर धाम से ठीक पहले दो विशाल देवदार के हरे पेड है जो कि जागेश्वर की सौन्दर्यता मै चार चांद लगा देते है लेनिन दुर्भाग्य यह है कि इन दोनो पेडो को काटने के लिए घन लग चुका है । यानी इन पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग ने इनको कल रात चिन्हित कर दिया है। यहां सवाल ये है कि आखिर वन विभाग इन हरे भरे पेड़ो को काटना क्यों चाहता है
आस पास के कुछ लोगो का कहना है कि वन विभाग इसके समीप के होटल को फायदा पहुंचाने के लिए इन हरे भरे लहलहाते हुए देवदार के पेड़ो की बलि दे रहा है।
सच क्या है इसके लिए हमने वन विभाग के छेत्र से सम्बन्धित अधिकारी से बात करने की कोशिश की लेकीन अधिकारी से बात नहीं हो पाई। मामला जो भी है हरे भरे पेड़ो का कटना गलत है और इस बात का पता लगना चाहिए कि आख़िर क्यों वन विभाग ने इन पेड़ों को काटने की परमिशन दी।
ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी
वन विभाग ने जागेश्वर मे किसके दबाव में दी देवदार के पेड़ काटने की अनुमति