20.3 C
Dehradun

टी सिरीज कलाकार अमन सवारियां हल्दूचौड़ मे देंगे प्रस्तुति।

Must read

नव युवा संगठन हल्दुचौड द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में दिनांक 2 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे से माता रानी का विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें t-series के कलाकार अमन सांवरिया लोक गायिका खुशी जोशी दिगारी और पंडित विवेक शर्मा राम मंदिर द्वारा माता रानी के सुंदर भजनों कि प्रस्तुति कि जायेगी और श्री राधा कृष्ण जी की फूलों की होली और मां पार्वती और शिव जी की सुंदर सुंदर झांकियों का अवलोकन कराया जाएगा मान्यता यह है कि बसंत नवरात्र का प्रथम दिवस होता है पुरातन ग्रंथों के अनुसार इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी चैत्र मास ही नव वर्ष मनाने के लिए सर्वोत्तम है क्योंकि चैत्र मास के आते चारों ओर फूल खिलते हैं और वृक्षों पर नए पत्ते आते हैं और चारों ओर हरियाली नववर्ष का स्वागत करती है।
आयोजन कर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मां भगवती का विशाल जागरण सभी लोगों के सहयोग से किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य जन जन तक हिंदू नव वर्ष एवं लोगों को हिंदू धर्म के प्रति जागरूक करना है सदियों से सनातन धर्म लोगों को जोड़ने का काम करता आया है और सुख शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचता है।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ,संरक्षक हरमोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री दीपक बिष्ट ,उपाध्यक्ष राहुल दुमका मंत्री, हितेश बमेटा, कमल दुमका, योगेश दुमका, कमल कांडपाल नवीन आदि मौजूद रहे

राहुल दुमका, हल्दूचौड़

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article