20.3 C
Dehradun

एक्शन मोड़ मे, लालकुआं विधायक,

Must read

लाल कुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट राजधानी देहरादून से शपथ ग्रहण से वापसी के तुरंत बाद आज दिखे एक्शन मोड पर,लाल कुआं के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने कई वर्षों से लंबित पड़े हल्दूचौड़ के निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के भवन का औचक निरीक्षण किया , विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण करते हुवे कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कंस्ट्रक्शन में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही ,तथा कई जगहों पर सही गुणवत्ता की सामग्री नहीं लगाई जाने पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत इस कार्य को पुनः किया जाए,वही विधायक ने कहा कि कई वर्षों से लंबित पड़े अस्पताल के कार्य को जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा तथा क्षेत्र के लोगों को इस अस्पताल के तैयार होने के बाद सभी मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी और छेत्र के लोगो को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा,

डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि जो कार्य बच गया है उसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा ,वही विधायक मोहन बिष्ट ने सामग्री की गुडवत्ता के मामले पर कहा कि अस्पताल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी, और अगर गुणवत्ता में कहीं कमी आती है तो वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

,मौके पर पहुंची( ए सी एम ओ) रश्मी पंथ ने कहा कि निर्माण कार्य में वित्तीय समस्या के चलते कार्य रुक गया था,तथा पुनः कार्य प्रारंभ कर दिया गया है , जल्द ही कार्यदाई संस्था के द्वारा अस्पताल हमारे हैंड ओवर कर दिया जाएगा ,जहां मौके पर पहुंचे विधायक जी ने गुणवत्ता में कमी की बात बताई है उस पर कार्यदायी संस्था को मेरे द्वारा निर्देश दे दिए गए है.

राहुल दुमका, मुद्दा टीवी, लालकुआं

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article