23.2 C
Dehradun

भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, शाम को बुलाई विधायक दल की बैठक

Must read

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान  ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च शपथ ले सकते हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। इससे पहले वह आज ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली गए और उनका आशीर्वाद लिया।

केजरीवाल के साथ बैठक में मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है। भगवंत मान के पुराने साथी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व भगवंत मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह शपथ कब लेंगे, मान ने कहा कि इस संबंध में सबको जल्द बता दिया जाएगा। अभी वह दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में होगा।

पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब उनकी बारी है। उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको एक महीने के भीतर ही अंतर महसूस होने लगेगा। मेरी सरकार कोठियों से नहीं चलेगी। गांवों, शहरों व वार्डों से चलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है। हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी। अपना काम करवाने के लिए वर्षो तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गो का सम्मान करना होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article