13.3 C
Dehradun

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद भाजपा नेता उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटेंगे

Must read

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से निबटने के बाद अब यहां के भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। इस कड़ी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की अगुआई में 70 सदस्यीय दल सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना होगा। दल में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत के अलावा पांच विधायक व दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सभी प्रमुख कार्यकत्र्ता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। उप्र जाने वाले वाले मुख्य नेताओं में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, खजानदास, आदेश चौहान, मुकेश कोली व महेश जीना, पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा व राजेश जुवांठा शामिल हैं। अन्य सदस्यों में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व दायित्वधारी और विस्तारक हैं।

धामी व कौशिक भी जाएंगे उप्र के दौरे पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी भी उप्र में लगाई जाएगी।

मुख्‍यमंत्री धामी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटने के बाद रविवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेंस कालोनी स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा कि इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के संबंध में त्रिवेंद्र से चर्चा की।मुख्यमंत्री धामी 17 फरवरी को रुद्रपुर से दिल्ली रवाना हो गए थे। अगले दिन उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की। ये माना जा रहा था कि वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के संबंध में फीडबैक देंगे, लेकिन केंद्रीय नेताओं के चुनाव में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून लौट आए।उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उज्जैन से देहरादून लौट आए। कौशिक भी 17 फरवरी को महाकाल के दर्शन के लिए परिवार सहित उज्जैन रवाना हो गए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की कामना की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article