13.3 C
Dehradun

जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी

Must read

दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका है। आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डालने के लिए कई मौके दिए थे। एक आतंकी के मारे जाने केे बाद भी सुरक्षाकर्मी इलाके में छिपे दूसरे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं परंतु फिलहाल अभियान जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैनपोरा के चेरमार्ग में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के तुरंत बाद वहां पहुंचे एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया हुआ था। जैसे ही सुरक्षाबलों का दल संदिग्ध स्थान के नजदीक पहुंचा, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियाें को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखे हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article