16.3 C
Dehradun

वी ने गुजरात के गांधीनगर में 5G ट्रायल किया ।

Must read

देहरादून : भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने घोषणा की है कि इसने गुजरात के गांधीनगर में चल रहे 5G ट्रायल्स के दौरान अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर नोकिया के साथ 5G वॉइस ओवर न्यू रेडियो ( VoNR) का सफल प्रदर्शन किया है। VoNR समाधान के तैनात हो जाने के बाद वी अपने सब्सक्राइबर्स को 5G पर हाई-डेफिनिशन वॉइस तथा कई आधुनिक वॉइस ऐप्लीकेशन्स एवं आने वाले समय में यूज़ केसेज़ का अनुभव प्रदान कर सकेगा।वी गुजरात के गांधीनगर और महाराष्ट्र के पुणे में सरकार द्वारा आवंटित 5 G स्पैक्ट्रम पर 5G ट्रायल्स कर रहा है।

जगबीर सिंह, सीटीओ, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड के अनुसार, ‘‘हम अपने 5G ट्रायल्स के दौरान डिजिटल उद्यमों और उपभोक्ताओं को प्रासंगिक यूज़ केसेज़ एवं नेटवर्क का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए तकनीकी समाधानों की जांच कर रहे हैं। देश में सबसे तेज़ 5G स्पीड हासिल करने और यूज़ केसेज़ की व्यापक रेंज का प्रदर्शन करने के बाद, अब हम सफलतापूर्वक V o NR सर्विस की जांच कर चुके हैं, जो नोकिया के तकनीकी समाधानों के साथ नेटवर्क पर सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता की कॉल का अनुभव देता है। मुझे विश्वास है कि डिजिटल इंडिया के लिए उत्कृष्ट नेटवर्क उपलब्ध कराने के हमारे प्रयास आने वाले समय में 5G उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ वॉइस और डेटा सेवाओं का बेजोड़ अनुभव प्रदान करते रहेंगे।’’

 

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article