देहरादून : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), जो बाजार का अग्रणी बीमाकर्ता और वित्तीय समूह है, ने बताया है कि प्रत्येक पॉलिसी धारक को यह सुनिश्चित करना होगा किउनका पैन विवरण 28 फरवरी 2022 को या इससे पहले निगम के पॉलिसी रिकॉर्ड्स में अपडेट है।
पैन विवरण अपडेट होने के बाद ही पॉलिसीधारक को आगामी पब्लिक इश्यू में आवेदन के लिए योग्य माना जायेगा। अपने एलआईसी पॉलिसी के साथ अपना पैन नंबर लिंक करा लें तभी आप एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे और अगर डिमैट अकाउंट नहीं खुलवा रखा है तो फौरन डिमैट अकाउंट खुलवा लें। एलआईसी के DRPH के मुताबिक, हमारे कॉरपोरेशन का एक पॉलिसीधारक यह सुनिश्चित करेगा कि उसका पैन विवरण हमारे निगम के पॉलिसी रिकॉर्ड में जल्द से जल्द अपडेट किया जाए। एक पॉलिसीधारक जिसने सेबी के साथ इस ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की तारीख से दो सप्ताह की समाप्ति से पहले हमारे निगम के साथ अपना पैन विवरण अपडेट नहीं किया है (यानी, 28 फरवरी, 2022 तक) एक योग्य पॉलिसीधारक के रूप में नहीं माना जाएगा।