14.1 C
Dehradun

उत्तराखंड 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का चुनाव महाअभियान शुरू, सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए किया प्रचार

Must read

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का चुनाव महाअभियान शुरू हो गया है। इसके लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे। वे विकासनगर विधानसभा सीट से गढ़वाल मंडल के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे इस सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान के समर्थन में जनता के बीच पहुंचेंगे। इसके बाद वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। वहीं, दूसरी ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए प्रचार किया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के महारथी बारी-बारी कर उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। यहां भाजपा की ओर से मुन्ना सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं।

राजपुर रोड सीट पर सीएम धामी करेंगे प्रचार

भाजपा प्रत्याशी खजान दास के चुनाव अभियान की शुरुआत करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पलटन बाजार स्थित सीएनआइ स्कूल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले पांच साल से क्षेत्र के विधायक खजान दास क्षेत्र की जनता के प्रति सदैव चिंतित रहते हैं। कहा कि यहां की जनता का जोश देखकर साफ है कि खजान दास पिछले विधानसभा चुनाव से भी अधिक मतों से विजयी होंगे। कहा प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प देखकर विपक्ष परेशान हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह चुनाव कोरोना की कई प्रतिबंधों के बीच हो रहा है

अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के कार्य कम व मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।कहा उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार पर मोदी सरकार ने पूरा सहयोग किया है। कहा कि राजपुर रोड के विधायक खजान दास की छवि ईमानदार नेता की रही है। मंगलवार को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने यहां से की।

धर्मपुर सीट से प्रल्हाद जोशी रथ करेंगे रवाना

धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई है। पार्टी के महानगर के तमाम पदाधिकारी यहां एलईडी वाहन को रवाना करने पहुंचे। उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी रथ को रवाना करेंगे।

कुमाऊं में गरजेंगे खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे। खट्टर बाद में लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस महाभियान में भाग लेंगे।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद उनका रामनगर में भी सभा को संबोधित करने और घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article